लोगों के पीछे भागना छोड़ दो - धृति पंत

लोगों के पीछे भागना छोड़ दो -  धृति पंत
देखो ये जो तुम बेवजह लोगों के पीछे भागते हो  तो कुछ पल ठहरो और भागना बंद कर दो
कुछ देर इंतजार करो अगर वो इंसान वापस आता है तो बेहद खुशी की बात है
और अगर वो वापस नहीं आता हैं तो भी खुशी की बात है क्योंकि उसका इंतजार करते हुए आप इस बात से वाकिफ हो जाएंगे कि उनके जीवन में आपका क्या महत्व है?
किसी नई रास्ते में जाने से पहले पुराने रास्ते को छोड़ना ही पड़ता है। जानती हु, वो पुराने रास्ते से आपकी बहुत यादें जुड़ी हुई है पर अगर आप अभी पुराने रास्ते को छोड़ने की हिम्मत नही करेंगे तो यकीन मानें आने वाले कई वर्षों बाद भी आप उसी रास्ते में रहेंगे लेकिन "अकेले"  ।
किसी ने क्या खूब कहा है : " कहीं पहुंचने के लिए कही से निकलना बेहद जरूरी है "
उन लोगों के पीछे भागने से कोई फायदा नही है  , जिनके जीवन में आपके समय की कोई कीमत ना हो। अपना समय उसको दे जिसको आपके समय की कीमत पता हो। कोई व्यक्ति कितना ही व्यस्त, कितना ही थका हुआ क्यों ना हो अगर आपकी अहमियत उसके जीवन में है तो वो आपसे बात करने के लिए समय निकाल ही लेगा भले ही वो पांच मिनट का ही समय  क्यों ना हो।
आप खुद बताइए कब तक इस एक तरफा रिश्ते को आप निभा सकते है ?  एक समय ऐसा आएगा जब आप प्रयास करते हुए थक जाएंगे और आपको यह एहसास जरूर होगा कि आपके होने से या ना होने से सामने वालो को थोड़ा भी फर्क नहीं पढ़ता । भरोसा रखिए उस दिन आप नए रास्ते की तरफ बढ़ने लगेंगे और आपको अब उस पुराने रास्ते की याद भी नहीं आएगी । सफर का लुफ्त लेते हुए आप उस नई मंजिल की बढ़ते ही चले जाएंगे। 

Comments

  1. बहुत सुंदर बहन, खुशी हुई मुझे मेरी बहन यहां तक पहुंच गई। जिंदगी में कुछ चीजे हमें ना चाहते हुए भी स्वीकार करनी पड़ती है क्यों कि हमारी भलाई इसी में होती है!!

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Let Him Go - Dhriti

lag jaa gale ki phir ye hasin raat ho naa ho..

The Monk Who Sold His Ferrari by Robin Sharma Summary In Hindi.